• breaking
  • Chhattisgarh
  • सुरक्षा जवान के साथ सुपरवाइजर पद के लिए निकली भर्ती

सुरक्षा जवान के साथ सुपरवाइजर पद के लिए निकली भर्ती

4 years ago
318

रायपुर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, यहां लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, जानिए भर्ती से जुड़ी A2Z डिटेल...

रायपुर, 02 अगस्त 2022/  नौकरी तलाश रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, रायपुर के लाईवलीहुड कालेज में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए भर्ती की जाएगी। यह प्लेसमेंट कैंप चार अगस्त को रायपुरके जोरा स्थित लाईवलीहुड कालेज में आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं उत्तीर्ण अभ्‍यर्थी भाग ले सकते हैं।

इस प्लेसमेंट कैंप में वे ही अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी न्‍यूनतम उम्र 21 से 36 वर्ष के बीच हो। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेमी हो। यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अंकसूची और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

 

Social Share

Advertisement