• breaking
  • Sports
  • सबसे महंगे खिलाड़ी कोहली ने 2 कैच छोड़े और 1 रन बनाया, जीवनदान मिलने पर राहुल ने 7 छक्कों के साथ शतक जड़ा

सबसे महंगे खिलाड़ी कोहली ने 2 कैच छोड़े और 1 रन बनाया, जीवनदान मिलने पर राहुल ने 7 छक्कों के साथ शतक जड़ा

6 years ago
508

25 September 2020/ आईपीएल में रन बनाने और विकेट लेने के बीच का रोमांच हमेशा चरम पर होता है। 13 वें सीजन के छठे मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। एक तरफ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल रन बनाने के लिए गगनचुंबी छक्के लगाते रहे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और आईपीएल के सबसे महंगे (17 करोड़ रुपए) खिलाड़ी विराट कोहली ने दो बार उन्हें आउट करने का मौका गंवा दिया।

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने लगातार दो ओवर में पंजाब टीम के कैप्टन लोकेश राहुल के 2 कैच छोड़े।

in

राहुल ने मैच में 7 छक्कों की मदद से 69 बॉल पर 132 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से शिकस्त दी।

17 वें ओवर की आखिरी बॉल पर कोहली ने राहुल का बाउंड्री पर कैच छोड़ा। डेल स्टेन का ओवर था। इस समय राहुल 83 रन बनाकर खेल रहे थे।

18 वें ओवर की आखिरी बॉल पर कोहली ने राहुल का बाउंड्री पर दूसरा कैच छोड़ा। नवदीप सैनी का ओवर था। इस समय राहुल 89 रन बनाकर खेल रहे थे।

 

आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाने के बाद लोकेश राहुल।

Social Share

Advertisement