कॉमनवेल्थ गेम्स का दसवां दिन:आज लगेगी मेडल की झड़ी, 7 पहले से पक्के, सिर्फ गोल्ड की जंग; 16 मुकाबलों में दावेदारी ठोकेंगे
4 years ago
257
0


बर्मिंघम, 07 अगस्त 2022/ बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का दिन खास रहेगा। आज भारत के लिए मेडल की झड़ी लगने वाली है। दरअसल, 10वें दिन भारतीय खिलाड़ी 7 फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। यानी कि इनमें मेडल तो पहले से पक्का है। बस, खिताबी जंग मेडल का रंग तय करने के लिए होगी। इस दिन हमारे खिलाड़ी 16 खेलों में पदकों की आस के साथ भारत की ओर से दावेदारी पेश करेंगे।
पंघाल, जरीन और सागर पर भारतीय नजरें
देश को बॉक्सर अमित पंघाल, निखत जरीन, सागर के अलावा टेबल टेनिस में शरत-साथियान और विमेंस क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद होगी।