ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • प्रियंका के काफिले में हादसा : प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कोई जख्मी नहीं; UP के रामपुर जा रहीं हैं कांग्रेस नेता

प्रियंका के काफिले में हादसा : प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कोई जख्मी नहीं; UP के रामपुर जा रहीं हैं कांग्रेस नेता

5 years ago
276
Image result for प्रियंका के काफिले में हादसा
26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान के परिवार से मिलेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका ने दौरे के लिए प्रशासन से परमिशन ली या नहीं, यह साफ नहीं

 

04 फरवरी 2021/   किसानों के मुद्दे पर संसद से सड़क तक हंगामा हो रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के रामपुर गांव जा रही हैं। प्रियंका रामपुर में उस किसान के परिवार से मिलेंगी जिसकी 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी।

इस बीच हापुड़ में प्रियंका के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं। एक गाड़ी बुरी तरह डैमेज हुई है। राहत की बात यह है कि कोई जख्मी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की गाड़ी का वायपर नहीं चल रहा था। इस वजह से दिक्कत होने के चलते ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां टकरा गईं।

प्रियंका ने रामपुर दौरे के लिए प्रशासन से परमिशन ली है या नहीं, यह साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले प्रियंका ने 15 जनवरी को दिल्ली में किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। क्योंकि, वे परमिशन नहीं होने के बावजूद मार्च निकाल रही थीं।

 

रैली में ट्रैक्टर पलटने से हुई थी किसान की मौत
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह हिंसा और तोड़फोड़ भी की थी। उत्तर प्रदेश के रामपुर के किसान नवरीत सिंह भी रैली में शामिल हुए थे। ITO के पास नवरीत का ट्रैक्टर पलट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने 15 दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं
कांग्रेस किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सरकार किसानों को धमकी क्यों दे रही है, उन्हें पीटा क्यों जा रहा है? इसकी बजाय सरकार उनसे बातचीत क्यों नहीं करती? किसानों के मुद्दे राहुल पिछले 15 दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी बुधवार को सदन में कहा था कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए, प्रधानमंत्री खुद यह ऐलान करें तो अच्छा होगा। आजाद ने कहा कि किसानों के आगे तो अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा था।

Social Share

Advertisement