महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि आज…राष्ट्रपति-PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने किया नमन
6 years ago
428
0
.jpg)

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2021/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की आज 73वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश बापू को याद कर रहा है। 30 जनवरी को 1948 को नाथूराम गोडसे ने बापू को गोलियों से छलनी कर दिया। आपको बता दें कि भारत में इस दिन को महात्मा गांधी की शहादत के रूप में मनाया जाता है और इसे शहीद दिवस भी कहा जाता है। बापू की पुण्यतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने उन्हें नमन किया। राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, “हमें उनके आदर्शों, अहिंसा, सादगी का पालन करना चाहिए। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें