• breaking
  • News
  • सुपर स्टार रजनी​कांत का ऐलान…31 दिसंबर को करेंगे अपनी पार्टी की अधिकारिक घोषणा…जनवरी में लॉन्चिंग…कहा सबकुछ बदलकर रख देंगे…

सुपर स्टार रजनी​कांत का ऐलान…31 दिसंबर को करेंगे अपनी पार्टी की अधिकारिक घोषणा…जनवरी में लॉन्चिंग…कहा सबकुछ बदलकर रख देंगे…

4 years ago
277

Rajinikanth Political Party: Rajinikanth to launch political party in January, says 'we will change everything' | Chennai News - Times of India

 

 

 

चेन्नई, 03 दिसंबर 2020/  बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले सुपर स्टार रजनीकांत अब अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद रजनीकांत ने ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने ट्विट कर कहा की वे इस साल के आखिरी में अपनी पार्टी का ऐलान करेंगे।

 

सुपर स्टार रजनीकांत ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि वे जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इससे जुड़ा ऐलान साल 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को करेंगे। बता दें कि इससे पहले रजनीकांत ने अपने सियासी सफर के शुरुआत का ऐलान साल 2017 में 31 दिसंबर को ही किया था।

उन्होंने कहा है कि मैं अपने किए गए वादों से कभी पीछे नहीं हटता। राजनीतिक परिवर्तन आवश्यक है और यह वक्त की जरूरत है। अगर यह अभी नहीं किया गया तो यह कभी नहीं हो पाएगा। इसके लिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे साथ खड़े हों। हम मिलकर बदलाव लाएंगे।

 

 

 

 

रजनीकांत ने बुधवार को अपने पॉलीटिकल एडवाइजर के साथ बैठक की। रजनीकांत के पॉलीटिकल एडवाइजर थमिझारुवि मनियान ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता कि हमने क्या चर्चा की है। केवल वह (रजनीकांत) ही बता सकते हैं कि वह राजनीति में आएंगे या नहीं। मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने के लिए कहा है।

 

Social Share

Advertisement