ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • पीएम मोदी को राहुल की चुनौती, कहा- सच के लिए लड़ने वाले किसानों को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई सरकार

पीएम मोदी को राहुल की चुनौती, कहा- सच के लिए लड़ने वाले किसानों को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई सरकार

5 years ago
330

 

नई दिल्‍ली, 27 नवंबर 2020/।  केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्‍होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर सच्‍चाई के लिए जंग लड़ने वाले किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। दरअसल, आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्‍ली चलो रैली ‘ के तहत हजारों किसान हाथ में झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए दिल्‍ली के विभिन्‍न एंट्री प्‍वांइट पहुंचे। इन्‍हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए, आंसू गैस के गोले भी दागे लेकिन बाद में इन किसानों को प्रवेश के साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी इजाजत दी गई।

Social Share

Advertisement