ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • भाजपा ने पंजाब, आंध्र, तेलंगाना और झारखंड के अध्यक्ष बदले

भाजपा ने पंजाब, आंध्र, तेलंगाना और झारखंड के अध्यक्ष बदले

3 years ago
113

कर्नाटक: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर BJP सख्त, 11 लोगों को नोटिस जारी - Karnataka BJP strict on leaders involved in anti party activities notice issued to 11 leaders ntc ...

रायपुर 04 जुलाई 2023/  देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है।

कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्‌डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

विधायक इटेला राजेंद्र को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के चेयरमैन बनाया है।

Social Share

Advertisement