भूकंप से धरती डोली, भूकंप की 3.6 रही तीव्रता
3 years ago
160
0


जबलपुर 02 अप्रैल 2023/ रविवार को सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर जबलपुर, सिहोरा व उमरिया में धरती डोल उठी। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। हालांकि कम लोग ही झटकों को महसूस कर पाए। अधिकतर लोग अपने दैनिक कार्य निपटाने में लगे रहे, उन्हें पता भी नहीं चला। जबलपुर, सिहोरा व उमरिया में भूकंप के हल्केे झटके महसूस किए गए। 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 23 किमी की गहराई में है। कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक भूकंप की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। स्थानीय नागरिकों ने भी भूकंप को महसूस नहीं किया है। चंदिया तहसील क्षेत्र में भूकंप के प्रभाव की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि कहीं से नहीं हुई है।
खबर अiडेट हो रही है…