ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • विख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

विख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

4 years ago
205

ख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

 

 

10 मई 2022/ विख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का आज निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है। पंडित शिव कुमार शर्मा 84 वर्ष के थे। वह पिछले 6 महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

संतूर वादक शिव कुमार शर्मा ने वाद्य यंत्र संतूर को विश्व विख्यात बनाने में अहम योगदान दिया। संतूर वाद्य यंत्र कभी कभी जम्मू-कश्मीर का एक अल्पज्ञात वाद्य था, लेकिन पंडित शर्मा के योगदान के संतूर को एक शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्रदर्जा दिया और इसे अन्य पारंपरिक और प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों जैसे सितार और सरोद के साथ ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पंडित शिवकुमार शर्मा ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों के लिए बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ संगीत तैयार किया।

Social Share

Advertisement