• breaking
  • News
  • यूक्रेन–रूस युद्ध : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते निकालेगी मोदी सरकार

यूक्रेन–रूस युद्ध : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते निकालेगी मोदी सरकार

5 years ago
388

नई दिल्ली, 26 फरवरी 2022/ यूक्रेन के खिलाफ रूस ने गुरुवार को सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। बिगड़ते हालात के मद्देनजर भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय की तरफ से सरकार की टीमों की जानकारी साझा की गई है, जो भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया में काम कर रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय नागरिकों और खासतौर से छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

Social Share

Advertisement