ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होंगे, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होंगे, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

4 years ago
233

Golden Boy Viral Video | गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का पुराना वीडियो हुआ वायरल, भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके | Navabharat (नवभारत)

नई दिल्ली,  25 जनवरी 2022/   टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वे सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में सुबेदार हैं। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा नीरज चोपड़ा और अन्य लोगों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है। नीरज चोपड़ा के अलावा सेना के कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।

2021 के लिए जीवन रक्षा पदक सीरीज के तहत 51 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 6 लोगों को सर्वोत्तम रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। 5 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं।

Social Share

Advertisement