ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • दिल्ली में मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो की मां के निधन पर शोक जताया

दिल्ली में मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो की मां के निधन पर शोक जताया

4 years ago
174
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। प्रियंका ने मायावती की मां के शनिवार को हुए निधन पर शोक जताया। - Dainik Bhaskar

14 नवबंर 2021/   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को दिल्ली में बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करने पहुंचीं। प्रियंका मायावती की मां के निधन पर शोक जताने गई थीं, जिनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस दौरान प्रियंका और मायावती के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।

मायावती की मां का 92 साल की उम्र में हार्ट फेल हो जाने की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद मायावती दिल्ली पहुंची थीं। अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किए जाने की जानकारी दी गई है।

Social Share

Advertisement