ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में PM मोदी ने कहा – भाजपा में परिवारवाद नहीं, सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है पार्टी का आधार

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में PM मोदी ने कहा – भाजपा में परिवारवाद नहीं, सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है पार्टी का आधार

4 years ago
210

 

नई दिल्ली 07 नवंबर 2021/ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यहीं उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है। पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

Social Share

Advertisement