राकेश टिकैत ने मुस्लिम समुदाय के समर्थन में लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे? जानिए इस वायरल वीडियो का पूरा सच
4 years ago
187
0


09 सितम्बर 2021/ क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में राकेश टिकैत अल्लाह हू अकबर का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में मुस्लिम समुदाय के समर्थन में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।
मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंचे टिकैत,
लगायें अल्लाह हू अकबर के नारे!
ये किसान आंदोलन है?
ये मोदी- योगी का विरोध है या किसी विशेष चीज़ को समर्थन? https://t.co/liRW00dVTT pic.twitter.com/EVlZuiP3aA
— Aditya Trivedi (Modi Ka Parivar) (@AdityaTrivedi_) September 5, 2021

और सच क्या है?
- वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा अधूरा सच है। 5 सितंबर, 2021 को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाए थे।
- इस महापंचायत में राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पूरे देश को बेच दिया। अब लड़ाई ‘मिशन यूपी’ और ‘मिशन उत्तराखंड’ की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है।
- राकेश टिकैत ने कहा था कि अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे हमेशा लगते रहे हैं और लगते रहेंगे। हम यहां दंगा नहीं होने देंगे। यह देश हमारा है, यह प्रदेश हमारा है, यह जिला हमारा है। लाल किले पर हमारे लोग नहीं गए। देश में कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
- मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत से जुड़ी पूरी खबर भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की थी।
- पड़ताल के दौरान हमें महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत की स्पीच का पूरा वीडियो द ट्रिब्यून के यूट्यूब चैनल पर भी मिला।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर राकेश टिकैत के वीडियो क्लिप के साथ किया जा रहा दावा अधूरा सच है। राकेश टिकैत ने महापंचायत में अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाए थे।