• breaking
  • Chhattisgarh
  • 7 साल में 7 रुपया तक नहीं आया.. नहीं उठाया कोई बड़ा कदम : मंत्री कवासी लखमा

7 साल में 7 रुपया तक नहीं आया.. नहीं उठाया कोई बड़ा कदम : मंत्री कवासी लखमा

5 years ago
261

मंत्री कवासी लखमा बोले- कल से खुलेंगी शराब दुकानें, घर पहुँच सेवा भी उपलब्ध  - Haribhoomi | DailyHunt

 

 

 

 

 

रायपुर 31 मई 2021/ देश में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमलावर हो गई है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मोदी सरकार के कामों की अलोचना करते हुए कहा कि इन 7 सालों में नरेंद्र मोदी ने PM रहते हुए कुछ बड़ा कदम नहीं उठाया।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री थे,केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब बस्तर के लिए एक-एक जिलों के लिए राशि आती थी। लेकिन पिछले 7 साल में 7 रूपया तक नहीं आया। 15-15 लाख रुपए देने की बात की थी और 15 पैसा तक नहीं मिला।

बता दें कि कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। मंत्री रविंद्र चौबे समेत 5 कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। दूसरी ओर बीजेपी आज से सेवा ही संगठन अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अभियान के तहत बीजेपी नेता जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस की नाकामियों को बताएंगे।

 

Social Share

Advertisement