ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • शराब ऑनलाइन मगर दुकान के बाहर लाइन : OTP के लिए इंतजार

शराब ऑनलाइन मगर दुकान के बाहर लाइन : OTP के लिए इंतजार

5 years ago
198
अब ऑनलाइन ई-टोकन से मिलेगी शराब - Tezsamachar

 

 


रायपुर, 22 मई 2021/   शराब दुकानों के बाहर अब ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद भी लाइन लग रही है। ये भीड़ उनकी है जो दुकान से बोतल लेना चाहते हैं। शहर के कटोरा तालाब स्थित सूर्या बार की नीचे पिकअप प्वाइंट बनाया गया है। आबाकारी विभाग के अफसर खुद यहां मौजूद रहकर बोतल लोगों को दिलवा रहे हैं। मगर शराब देरी से मिलने की वजह से परेशान लोगों को तरह-तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। दुकान के सेल्समैन की खुशामद रुपयों का लालच देने के बाद OTP मिल रहा है। इस कोड से ही कंफर्म होता है कि जो दुकान पर पहुंचा है उसने ऑर्डर किया है, और बोतल मिलती है। OTP के लिए 5 दिनों से इंतजार कर रहे लोग भी दुकान के बाहर आए हुए थे।

दुकान के इस कर्मचारी के हाथ में नोट दिख रहे हैं, ये अंदर से बोतल लाकर देने का अवैध चार्ज वसूलने की वजह से है।

दुकान के इस कर्मचारी के हाथ में नोट दिख रहे हैं, ये अंदर से बोतल लाकर देने का अवैध चार्ज वसूलने की वजह से है।

महूं दे दू हूं भाई बोतल ला दे..
रायपुर के राजकुमार कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर भी शराब की दुकान है। इस दुकान के बाहर भी भीड़ लगी दिखी। यहां लोग हाथों में नोट पकड़े गेट के बाहर खड़े थे, जबकि ऑर्डर पहले ही ऑनलाइन हो चुका था और रुपए भी ऑनलाइन भुगतान किए जा चुके थे। मगर ये रुपए दुकान के सेल्समैन के लिए थे 100-200 ऊपर से लेकर वो OTP दे रहा था और फिर बोतल। बाहर खड़े लोग छत्तीसगढ़ी में कह रहे थे- महूं दे दू हूं भाई बोतल ला दे (मैं भी दे दूंगा, बोतल ला दे)

ये भीड़ शराब मिलने के इंतजार में है। ऐसे में दुकान बंद रखना सिर्फ औपचारिक सा हो गया है।

 

ये भीड़ शराब मिलने के इंतजार में है। ऐसे में दुकान बंद रखना सिर्फ औपचारिक सा हो गया है।

क्या है व्यवस्था
पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी का सिस्टम अब भी जारी है। csmcl Online नाम के ऐप से शराब बुक की जा रही है। लोगों को इस एप पर पिक-अप यानी की दुकान पर जाकर बोतल लेने का ऑप्शन मिल रहा है। इसे क्लिक करते ही लोगों को दुकान का पता मिलेगा, दुकानदार लोगों को एक OTP भेजेगा। ये OTP दुकान पर जाकर दिखाना होगा, तब ऑर्डर की हुई शराब मिलेगी। इसके रुपए पहले की तरह एडवांस में ऑनलाइन ही देने होंगे। बिना ऑनलाइन ऑर्डर और OTP के शराब नहीं मिलेगी। ये सुविधा मॉल की प्रीमियम दुकानों में नहीं मिलेगी।

Social Share

Advertisement