• breaking
  • Chhattisgarh
  • सोशल मीडिया पर मुठभेड़ का वीडियो और नक्सलियों के जश्न की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर मुठभेड़ का वीडियो और नक्सलियों के जश्न की फोटो वायरल

4 years ago
185
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ के बाद एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नक्सलियों को लड़ते हुए दिखाया गया है। वहीं फोटो में उनकी गतिविधियां दिखाई जा रही हैं। - Dainik Bhaskar

 

 

 

 

 

बीजापुर/दंतेवाड़ा, 05 अप्रैल 2021/    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नक्सली अत्याधुनिक हथियारों के साथ जवानों का मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नक्सलियों के खुशी मनाते कुछ तस्वीरें भी वायरल हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इन तस्वीरों और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर जन आंदोलन में जवानों से साथ आने की अपील की है।

वायरल हो रहा वीडियो PLGA (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का बताया जा रहा है। करीब 2.17 मिनट के इस वीडियो में नक्सली फायरिंग करते दिख रहे हैं।

 

 

वायरल हो रहा वीडियो PLGA (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का बताया जा रहा है। करीब 2.17 मिनट के इस वीडियो में नक्सली फायरिंग करते दिख रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिला नक्सली भी दिख रही हैं जिनके हाथों में वॉकी-टॉकी और हथियारों दिख रहे हैं। सभी नक्सलियों के हाथों में इंसास राइफल से लेकर AK-47 और अन्य हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। संगठन की ओर से बनाए गए इस वीडियो में एक राकेट लॉन्चर जैसा हथियार भी दिख रहा है। इसके बारे में वीडियो में बताया गया है कि इसे PLGA ने ही बनाया है।

वायरल तस्वीरों में नक्सलियों के खाना बनाने की भी एक तस्वीर है।

 

 

वायरल तस्वीरों में नक्सलियों के खाना बनाने की भी एक तस्वीर है।

 

फोटो में नक्सली विक्ट्री साइन बनाते दिख रहे
वीडियो के साथ करीब 8 फोटो भी वायरल है। इसमें महिला नक्सली के साथ खाने-पीने का सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक जगह खाना बनाने का भी फोटो है। वहीं महिला नक्सली विक्ट्री का साइन बनाते दिखाई दे रही है। एक फोटो में नक्सलियों को आराम से कुर्सी पर बैठे हुए और एक अन्य फोटो में लूटे गए हथियार दिखाए जा रहे हैं। नक्सलियों के जन नाट्य मंच की भी फोटो है। दैनिक भास्कर इन फोटो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

महिला नक्सली विक्ट्री का साइन बनाते दिखाई दे रही है। एक फोटो में नक्सलियों को आराम से कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

 

 

महिला नक्सली विक्ट्री का साइन बनाते दिखाई दे रही है। एक फोटो में नक्सलियों को आराम से कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

 

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पर्चा जारी किया, लिखा- प्रहार हमले में शामिल न हों, उनके साथ आएं
दूसरी ओर दंतेवाड़ा में नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की ओर से जारी पर्चे में जवानों से अपील की गई है कि वह उनके जन आंदोलन में साथ आएं। कहा है कि वह सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का हिस्सा न बनें। उनके अफसर दमनकारी नीतियां चला रहे हैं। कहा गया है कि उनका वेतन जनता का खून-पसीना है। यह प्रधानमंत्री मोदी, CM भूपेश बघेल, सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और IG पी. सुंदरराज का पैसा नहीं है।

नक्सलियों ने अपने पर्चे में 25 अप्रैल तक जन आंदोलन के समर्थन में प्रचार किया जाएगा और 26 अप्रैल को भारत बंद करेंगे।

 

 

नक्सलियों ने अपने पर्चे में 25 अप्रैल तक जन आंदोलन के समर्थन में प्रचार किया जाएगा और 26 अप्रैल को भारत बंद करेंगे।

जय जवान-जय किसान का नारा धोखा, किसान आंदोलन का भी जिक्र
नक्सलियों ने अपने पर्चे में चल रहे किसान आंदोलन का भी जिक्र किया है। लिखा है कि जय जवान- जय किसान का नारा धोखा है। 75 साल में यह साबित हो गया है। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा है कि 300 किसानों की मौत हो चुकी है। चार माह में आंदोलन थमा नहीं है। किसान बेटे होने के नाते आप लोग समस्याओं को समझते हैं। साथ ही कहा है कि 25 अप्रैल तक जन आंदोलन के समर्थन में प्रचार किया जाएगा और 26 अप्रैल को भारत बंद करेंगे।

Social Share

Advertisement