ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छग विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों की दी बधाई शुभकामनाएं।

छग विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों की दी बधाई शुभकामनाएं।

5 years ago
246
खुशियों के पर्व में कोरोना संक्रमण से बचाव का रखे विशेष ध्यान – डॉ महंत

 

 

 

 

रायपुर, 28 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने होलिका दहन एवं रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है. प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है, इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुये कहा कि, होलीका उत्सव की खुशियों में इस बात का विशेष ध्यान रखे की, वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इससे बचाव के हर सावधानियों का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है एवं अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाये।

 

Social Share

Advertisement