ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • त्रिस्तरीय पंचायतों के 1315 पदों के लिए होंगे उप चुनाव,

त्रिस्तरीय पंचायतों के 1315 पदों के लिए होंगे उप चुनाव,

5 years ago
193

Chhattisgarh State Election Commission Last Publication Of List Of Ele -  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली की सूची का अंतिम  प्रकाशन 18 मई तक | Patrika News

 

 

 

 

 

 

रायपुर, 24 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ में 1315 पदों में होने वाले उप चुनाव (By Elections) के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इसके लिए मतदाता सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर आयोग ने ये तैयारियां शुरू की है।

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप चुनाव (By Elections) 2020 हेतु एक जनवरी 2021 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंचों के लगभग 1315 पदों के लिए उप निर्वाचन किया जाना प्रस्तावित है।

इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11 पद, सरपंचों के 114 पद और पंचों के 1186 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाना है।

Social Share

Advertisement