ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएँ स्थगित

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएँ स्थगित

5 years ago
173

Breaking: रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षा 4 मई तक स्थगित-glibs.in

 

 

 

 

 

रायपुर, 22 मार्च 2021/ रविवार को हुई मंत्रीमंडल के बैठक में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय सहित सभी स्कूल और टेक्निकल विवि सहित सभी कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। आगामी आदेश तक के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में 19 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू की गई थी। कुल सचिव गिरीश कांत पांडेय ने आदेश जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शासन ने जारी किया है।

कुल सचिव गिरीश कांत पांडेय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ‘पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित सेमेस्टर की परीक्षाओं, जो कल से आगे की तिथियों लिए जारी रही है, उन सभी परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से ‘आगामी आदेश पर्यंत’ आगामी तिथियों के लिए स्थगित किया जाता है।

सभी परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्रों के बंडल को, ओपन नहीं करेंगे तथा सुरक्षित रखेंगे।’

Social Share

Advertisement