• breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई लोधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई लोधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

6 years ago
313

 

रायपुर, 20 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि 20 मार्च पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंती बाई लोधी का नाम गर्व और सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास रानी अवंती बाई लोधी जैसी नारियों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है, इन वीरांगनाओं की गाथाएं आज भी हमें शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करती हैं।

 

Social Share

Advertisement