- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- बजट सत्र : आज से सांसदों और संसद स्टाफ का शुरू होगा कोरोना टेस्ट, दो चरणों में होगा बजट सत्र
बजट सत्र : आज से सांसदों और संसद स्टाफ का शुरू होगा कोरोना टेस्ट, दो चरणों में होगा बजट सत्र
6 years ago
349
0

सत्र के दौरान एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा.

नई दिल्लीः संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र से पहले आज से सभी सांसदों, संसद स्टाफ और दूसरे ऐसे लोग जो संसद परिसर में जाएंगे, उनका RT-PCR टेस्ट किया जाएगा. टेस्ट आज और कल यानि 28 जनवरी को भी होंगे. सांसद बाहर भी टेस्ट करवा सकेंगे.
गौरतलब है कि 29 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा. दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा.