• breaking
  • Chhattisgarh
  • भाजपा का हल्ला बोल, 22 को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता

भाजपा का हल्ला बोल, 22 को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता

6 years ago
328

 

 

 

रायपुर, 17 जनवरी 2021/ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा 22 जनवरी को जिला स्तरीय आंदोलन करेगी। सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे। रायपुर जिले के प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शामिल होंगी। बिलासपुर के प्रदर्शन में सह प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे प्रदेश की तैयारियों को लेकर 18 जनवरी को सभी जिलों में बैठक होगी। वहीं भाजपाई वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह भी मौजूद थे। पूर्व सीएम रमन ने बयान दिया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सरकार पूरी तरह से फेल है, दिनदहाड़े अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

 

Social Share

Advertisement