ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक सतीश जैन का किया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक सतीश जैन का किया गया सम्मान

5 years ago
351

Director Satish Jain honored for giving special recognition to Chhattisgarhi  films

 

काव्यांजलि कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार और आर्टिस्टों का किया गया सम्मान

 

 

रायपुर, 02 जनवरी 2021/ भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जन्म जयंती सप्ताह में काव्यांजलि कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवियों जिसमें पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे सहित कवियों का सम्मान किया गया। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय निर्माता एवं निर्देशक सतीश जैन का भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी प्रमुख नेता गणों ने मंच पर सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के प्रदेश के संयोजक फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी रहे। राजेश अवस्थी को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दोबारा प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। वह छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम के भी प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

 

Social Share

Advertisement