• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस अध्यक्ष डॉ. महंत की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

विस अध्यक्ष डॉ. महंत की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

6 years ago
354

 

 

रायपुर, 26 दिसंबर 2020/  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पूर्व में 15 दिसंबर को डॉ. महंत ने कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। अपने जन्मदिन के दूसरे दिन रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर डॉ. महंत ने मिलने वाले तमाम शुभचिंतकों से अपना-अपना कोरोना जांच कराने का भी आग्रह किया था व स्वयं होम आइसोलेशन पर चले गए। डॉ. महंत ने पुन: कोरोना जांच कराया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी डॉ. महंत ने एहतियातन 2 जनवरी तक होम आइसोलेशन पर जाने की बात कही है। इस अवधि में वे विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं होंगे।

 

Social Share

Advertisement