ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस देगी प्रशिक्षण : पीसीसी सेवा ग्राम वर्धा में प्रशिक्षण से नए साल की शुरुआत करेंगी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस देगी प्रशिक्षण : पीसीसी सेवा ग्राम वर्धा में प्रशिक्षण से नए साल की शुरुआत करेंगी

5 years ago
262

 

रायपुर, 19 दिसंबर 2020/   छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने नए साल की शुरुआत सेवा ग्राम वर्धा से करेगी। जहां प्रदेश कांग्रेस के 41 पदाधिकारी तथा सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष गांधी के विचार के साथ संगठन की मजबूती तथा बूथ मैनेजमेंट के गुर सीखेंगे।

दरअसल सीएम भूपेश बघेल कई बार अपने भाषणों में कह चुके हैं कि कांग्रेस गांधी के विचारों के आधार पर काम कर रही है। संगठन के नेताओं को गांधी के विचारों से अवगत कराने के लिए वर्धा के सेवा ग्राम में होने वाला यह प्रशिक्षण काफी अहम माना जा रहा है।

बताया गया है कि यहां सभी पदाधिकारियों को राष्ट्र एवं समाज हित में कांग्रेस के योगदान, विघटनकारी शक्तियों से निपटने के तरीके तथा संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन सिखाया जाएगा। बताया गया है कि 10 से 15 तारीख के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण में प्रदेश कार्यकारिणी औैर जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Social Share

Advertisement