• breaking
  • Chhattisgarh
  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ में RSS जुटाएंगे धन, मकर संक्रांति से शुरू होगा धन संग्रह कार्यक्रम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ में RSS जुटाएंगे धन, मकर संक्रांति से शुरू होगा धन संग्रह कार्यक्रम

4 years ago
230

Ayodhya Ram Mandir Construction Work may Start From 8th August in Ayodhya

 

 

 

रायपुर, 04 दिसंबर 2020/ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ से भी धन संग्रह किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता कूपन के जरिए प्रदेश में धन राशि जुटाएंगे।

RSS ने जानकारी दी है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कार्यक्रम की शुरूआत मकर संक्रांति से शुरू होगा, जो माघी पूर्णिमा तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता कूपन के माध्यम से धन संग्रह करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छत्तीसगढ़ के सभी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर आरआरएस अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

Social Share

Advertisement