- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- आईआईटी का बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन किया
आईआईटी का बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन किया
6 years ago
361
0

भिलाई, 02 दिसंबर 2020/ जेवरा सिरसा व कुटेला भाठा ग्राम पंचायत के मध्य बनने वाले आईआईटी का बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से आईआईटी स्थल पहुंचे। आईआईटी स्थल पर उन्होंने ईंट रखकर सीमेंट व रेती का गारा मिलाया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री रुद्र गुरु भी मौजूद हैं।

आईआईटी में भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री रुद्र गुरु, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं।
सभा स्थल पर राज्यसभा सदस्य सरोज पाण्डेय भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों ने दीप प्रज्जवलन किया।
