• breaking
  • Chhattisgarh
  • छग विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अहमद पटेल के निधन को बताया बेहद दुःखद

छग विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अहमद पटेल के निधन को बताया बेहद दुःखद

6 years ago
432

 

रायपुर, 25 नवंबर 2020/  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक कहा उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ देश को भी अपूर्णीय क्षति है।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन से दुखी हैं, कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, निष्ठावान अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है।

डॉ महंत ने कहा की, उनका यूं असामयिक जाना कांग्रेस पार्टी के साथ देश को भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवाजनों एवं उनके चाहने वालो को संबल प्रदान करे।

Social Share

Advertisement