- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
5 years ago
250
0

रायपुर 23 नवंबर 2020/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने असम की जनता की सेवा को अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लिया था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने श्री तरूण गोगोई के परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।