ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के दो मत्स्य कृषकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली में होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ के दो मत्स्य कृषकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली में होगा सम्मान

5 years ago
205

GLIBS

 

 

रायपुर, 20  नवंबर 2020/   छत्तीसगढ़ के दो मत्स्य कृषकों को मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर भारत शासन की ओर से एपी सिम्पोजियम हॉल, पूसा कैंपस नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मेसर्स एमएम फिश सीड़ कल्टीवेशन प्राइवेट लिमिटेड माना जिला रायपुर का बेस्ट फिशरीज इन्टरप्राइजे़स के लिए सम्मान किया जाएगा। दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी तरह मेसर्स एमआईके कम्पनी, सिहावा जिला धमतरी का बेस्ट प्रोप्राईटरी फर्म संवर्ग के लिए सम्मान किया जाएगा। एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले मत्स्य कृषकों और संस्थाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में प्रदेश के मत्स्य कृषक नवीनतम तकनीक को अपनाते हुए सफलता अर्जित कर रहे हैं। मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर हैं। विगत दो वर्षो में प्रदेश में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मत्स्य बीज उत्पादन 251 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई से 267 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई का उत्पादन में किया हैं। देश में राज्य का मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छठवां स्थान हैं। राज्य के मत्स्य कृषक प्रदेश में आवश्यक मत्स्य बीज प्रदाय करने के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आध्रप्रदेश और बिहार प्रदेशों को भी निजी क्षेत्र की ओर से मत्स्य बीज की आपूर्ति कर रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

Social Share

Advertisement