• breaking
  • Chhattisgarh
  • सबकी मंगलकामना को लेकर मुख्यमंत्री ने झेला सांट का प्रहार

सबकी मंगलकामना को लेकर मुख्यमंत्री ने झेला सांट का प्रहार

6 years ago
455

 

 

रायपुर, 15 नवंबर 2020/  हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई। हर बार गांव के बुजुर्ग श्री भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे, उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे श्री बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। इस बात का दुख है कि इस बार श्री भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं। खुशी इस बात की है कि उनके सुपुत्र श्री बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है। हमेशा मास्क पहने रहे, हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

 

Social Share

Advertisement