ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू – भूपेश सरकार ने लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू – भूपेश सरकार ने लिया निर्णय

5 years ago
242

 

 

रायपुर, 2 नवम्बर 2020/ किसान संगठन द्वारा प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में धान खरीदी  मुद्दे पर अहम निर्णय लिया है।

समिति के निर्णय के अनुसार प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होगी। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी करेगी। प्रदेश की सभी मंडियों में एक साथ धान खरीदी शुरू होगी। आपको बता दे कि सोमवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्ष में उपसमिति की बैठक हुई थी।

बैठक में मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री उमेश पटेल समेत विधायक सत्यनारायण शर्मा हुए शामिल। उपसमिति की बैठक में धान खरीदी का निर्णय लेने के साथ बारदानो की व्यवस्था को लेकर निर्णय भी किया गया है।

प्रदेश के 19 लाख किसानो को मिलेगा लाभ

केंद्र इस खरीफ सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करीब 30 लाख टन ज्यादा धान खरीदी करेगा। जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्रदेश में इस सीजन में करीब 19 लाख किसानों से धान की खरीदी होनी है।

85 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2019-20 के लिए 85 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है। अब तक 68.4 लाख टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार धान खरीद के इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है। छत्तीसगढ़ में धान की खरीद 1 दिसंबर को शुरू हुई थी जो 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

Social Share

Advertisement