• Chhattisgarh
  • भर्ती विज्ञापन की आस लगाए युवाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- सीजीपीएससी अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति…

भर्ती विज्ञापन की आस लगाए युवाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- सीजीपीएससी अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति…

16 hours ago
39

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती विज्ञापन निकाले जाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा दिलासा देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीजीपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही नए पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Social Share

Advertisement