• Chhattisgarh
  • बैलाडीला में बेमौसम लैंडस्लाइड के पीछे देवी-देवता की उपेक्षा, अपमान!, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासियों की आस्था से खिलवाड़ का लगाया आरोप…

बैलाडीला में बेमौसम लैंडस्लाइड के पीछे देवी-देवता की उपेक्षा, अपमान!, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासियों की आस्था से खिलवाड़ का लगाया आरोप…

3 hours ago
17

रायपुर। बेमौसम बैलाडीला में लैंडस्लाइड के पीछे देवी-देवता की उपेक्षा और अपमान है. केंद्रीय मंत्री रह चुके छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी चेहरा अरविंद नेताम ने यह बात कहते हुए कहा कि इसके पहले भी यहाँ कार्य एलाट हुआ था, लेकिन उसे बंद कर दूसरी जगह शिप्ट किया गया. लेकिन अब सब को दरकिनार कर हमारे देवी-देवताओं को निकाल कर अपमानित किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आपकी आस्था आस्था है, और हमारी आस्था का क्या?

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने बिबोल टोप्पो बनाम ओडिशा राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के तीन गांवों में खनन/सीमेंट परियोजना के लिए डालमिया सीमेंट के 273.57 एकड़ जमीन के भूमि अधिग्रहण को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है.

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण (LARR Act, 2013 की धारा 41(3)) के लिए ग्राम सभा की पूर्व सहमति अनिवार्य कानूनी सुरक्षा है. जहाँ ग्राम सभा ने प्रस्ताव खारिज कर दिया हो, वहाँ आगे बढ़ना कानून का उल्लंघन है. 80 प्रतिशत प्रभावित परिवारों की सहमति ज़रूरत है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रदेश में पहुंचाने का कर रहे काम

अरविंद नेताम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार खाका बनाया जा रहा है. इसे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक पहुँचने काम किया जा रहा है. जैसे मनमाना अधिग्रहण ओडिशा में हो रहा है, वैसा ही छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. पेसा कानून को तोड़-मरोड़ के रास्ता निकाल लिया जाता है.

Social Share

Advertisement