- Home
- Chhattisgarh
- CM हाउस में इस तारीख को लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री साय सुनेंगे जनता की समस्याएं
CM हाउस में इस तारीख को लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री साय सुनेंगे जनता की समस्याएं
10 hours ago
19
0

रायपुर. लंबे समय बाद फिर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम होने जा रहा है. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री साय आम जनता सीधे रूबरू होंगे. इस दौरान उनकी समस्याएं, सुझाव और मांगें सुनेंगे. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे.
बता दें कि लंबे वक्त के बाद 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन आयोजित होने वाला है. इससे प्रदेश की आम जनता को समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखने मौका मिलेगा.
Advertisement