• Chhattisgarh
  • CG Weather Today : अर्नब, मुरासु के बाद अब साइक्लोन अकवान, छत्तीसगढ़ में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Weather Today : अर्नब, मुरासु के बाद अब साइक्लोन अकवान, छत्तीसगढ़ में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज

17 hours ago
34

CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड महसूस होने लगी है. सुबह और रात के वक्त लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं. इस बीच मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. ठंड के बीच बारिश के संकेत हैं. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन 4 दिनों के बाद बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 25 दिन से कम में तीसरा तूफान की दस्तक होने जा रही है. रविवार को बना वायुमंडलीय डिप्रेशन आज चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. वहीं 17 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसे संभावित नाम अकवान दिया जा सकता है. अनुमान है कि इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और उत्तरी भिगने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में बदलेगा मौसम

संभावित साइक्लोन अकवान के प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 19 नवंबर से बारिश हो सकती है. 19-21 नवंबर के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं 20 नवंबर को दक्षिणी, जबकि 21 नवंबर को उत्तरी इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में भी बारिश को लेकर आशंका जताई गई है. यहां 18 नवंबर से बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में भी आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटो के दौरान का मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर, रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में किसी खास बदलाव के असर नहीं हैं। हालांकि रविवार को देर रात बस्तर संभाग में हल्की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया था. 4 दिनों के बाद मौसम बदल सकता है, जिससे एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई है.

Social Share

Advertisement