- Home
- Chhattisgarh
- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा: CM के क्षेत्र में लगाएंगे जन चौपाल, संगठनात्मक बैठक में भी होंगे शामिल
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा: CM के क्षेत्र में लगाएंगे जन चौपाल, संगठनात्मक बैठक में भी होंगे शामिल
3 hours ago
8
0

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। 16 से 18 नवंबर तक वह जशपुर सहित कई जिलों में जन चौपाल और बूथ स्तरीय जन चौपाल लगाएंगे। साथ ही वह संगठनात्मक बैठक भी शामिल होंगे।
16 से 18 नवंबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे सुखदेव भगत
16 नवंबर को वह जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में जन चौपाल लगाएंगे।
17 नवंबर को दौरे के दूसरे दिन मैनपाट से उदयपुर के लिए रवाना होंगे, यहां बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम साल्ही पहुंचेंगे, यहां पीईकेबी, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों के साथ संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।
18 नवंबर को दौरे के तीसरे दिन अंबिकापुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे और फिर बलरामपुर में जन चौपाल लगाएंगे।


Advertisement