• Chhattisgarh
  • रायपुर के आसमान में आज वायु सेना के सारंग का दिखेगा शौर्य, अपने घरों की छतों से रोमांचक झलक देख पाएंगे लोग

रायपुर के आसमान में आज वायु सेना के सारंग का दिखेगा शौर्य, अपने घरों की छतों से रोमांचक झलक देख पाएंगे लोग

1 day ago
32

रायपुर. भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम आज राजधानी रायपुर के आसमन में उड़ते नजर आएंगे. दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुरजेंगे. इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों को देख सकेंगे.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के मौके पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक नजर आने वाली है.

स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, साहसिक प्रदर्शन और सटीक तालमेल के लिए जानी जाती है. टीम का प्रदर्शन वायुसेना के अनुशासन, शौर्य, तकनीकी दक्षता और उड़ान कौशल को प्रदर्शित करेगा.

टीम में शामिल होते हैं 5 हेलीकॉप्टर

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम में 5 हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं. इनमें से आमतौर पर 4 हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं, जबकि एक को बैकअप के रूप में रखा जाता है. प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरते हुए आसमान में अलग-अलग आकृतियां बनाते हैं. इस दौरान पायलटों को गति, दिशा और एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए सटीक तालमेल के साथ करतब दिखाने होते हैं.

सारंग टीम के प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण फॉर्मेशन फ्लाइंग होता है. इसमें सभी हेलीकॉप्टर एक निश्चित दूरी और तालमेल के साथ उड़ान भरते हैं. इसके अलावा एक साथ दिशा बदलना, तेजी से ऊपर की ओर उड़ान भरना और आसमान में अलग-अलग आकृतियां बनाना जैसे रोमांचक करतब भी प्रदर्शित किए जाते हैं.

Social Share

Advertisement