• Chhattisgarh
  • बस्तर दशहरा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताई इस साल खुशियों की दो वजह, पहला राष्ट्रपति का आगमन और दूसरा…

बस्तर दशहरा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताई इस साल खुशियों की दो वजह, पहला राष्ट्रपति का आगमन और दूसरा…

21 hours ago
6

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने इस साल के आयोजन को लेकर दो बड़ी खुशियों को साझा किया. उन्होंने पहली वजह आयोजन में राष्ट्रपति की सहभागिता बताई और दूसरी बस्तर को माओवाद से मिली मुक्ति है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति और राज्यपाल का स्वागत है, हमनें बस्तर दशहरे में आने का निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार कर अपनी उपस्थित से उत्साह बढ़ाया है. 75 दिनों में कई रस्में होती है. इस साल 2 कारणों से खुश है. इस साल राष्ट्रपति का आगमन हुआ है, और माओवाद से बस्तर मुक्त हुआ है.

बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर की संस्कृति देश विदेश तक पहुंच रही है. बस्तर मुने और नियद नेलनार के माध्यम से बस्तर में विकास पहुंचा रहा है. सड़कों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है. इन सड़कों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस चल रही है. रायपुर से रावघाट रेल लाइन चालू किया गया है. रावघाट से जगदलपुर का काम जारी है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वनोपज का उचित मूल्य दिया जा रहा है. ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी बनाया जा रहा है. जगदलपुर में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया है. गीदम में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है.

Social Share

Advertisement