• Chhattisgarh
  • केंद्र सरकार के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन: PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की जारी रहेगी लड़ाई

केंद्र सरकार के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन: PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की जारी रहेगी लड़ाई

3 days ago
6

रायपुर। राजधानी में आज NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 फीट के पुतलों का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन NSUI के देशव्यापी आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष रहना जरूरी है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों पर सवाल उठने की स्थिति में NSUI छात्रहित और जनहित की आवाज उठाती रहेगी।

गोस्वामी ने यह भी कहा कि संगठन अन्याय और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा।

जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

राजीव गांधी चौक पर हुए इस प्रदर्शन में NSUI के जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, विधानसभा अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव और सुमित शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इनके अलावा कृष सहारे, विजय बघेल, करण, रविंद्र सिंह, सौरभ नाग, लोमश साहू, उत्कर्ष खिलारी, शिवम गोस्वामी, दीपांशु गिलहरे और भावेश सहित रायपुर जिला NSUI के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Social Share

Advertisement