ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, दीपक बैज बोले- आदिवासियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, दीपक बैज बोले- आदिवासियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

22 hours ago
61

जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ और बस्तर दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही राहुल गांधी की मौजूदगी में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को लूटने का काम कर रही है और निजी उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है। इसके विरोध में बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार आंदोलन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोकसभा में नेताप्रतिनिधि राहुल गांधी चिंतित हैं। आने वाले समय में प्रदेश में राहुल गांधी का एक बड़ा कार्यक्रम होगा। उस कार्यक्रम की शुरुआत हम बस्तर से करेंगे। इसको लेकर अभी तैयारी चल रही है।

Social Share

Advertisement