ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • चाय की ललक ने बचा ली जान! नेपाल की त्रासदी के बचकर सकुशल लौटे रायपुर के दिनेश ने बताया रूह को कंपा देने वाला मंजर…

चाय की ललक ने बचा ली जान! नेपाल की त्रासदी के बचकर सकुशल लौटे रायपुर के दिनेश ने बताया रूह को कंपा देने वाला मंजर…

20 hours ago
32

 रायपुर। अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए रायपुर निवासी दिनेश ठाकुर सुरक्षित वापस लौट आए हैं. लल्लूराम डॉट कॉम से उन्होंने नेपाल में आई त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि चाय की ललक ने उनके साथ उनके दोस्तों की जान बचा ली. लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से नेपाल में जो मंजर देखा, उससे उनकी रूह तक कांप गई थी.

माना कैंप निवासी दिनेश ठाकुर ने लल्लूराम डॉट कॉम संवाददाता नितिन नामदेव ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि नारायण सेन, दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, यतेंद्र प्रकाश के साथ वे 21 अगस्त को नेपाल गए थे. 26 अगस्त की सुबह मालेखू में चाय पीने के लिए वे 10-15 मिनट रुके, तभी अचानक भगदड़ मच गई और आगे का पुल बाढ़ में बह गया.

पांचों दोस्तों ने अपनी आंखों के सामने गाड़ियां, घर और लोगों को नदी के तेज बहाव में बहते और डूबते हुए देखा. दो रातें कार में गुजारने के बाद आखिरकार सभी सकुशल रायपुर लौट आए. उन्होंने बताया कि उनके लिए यह अच्छी बात यह रही कि हम भगवान के दर्शन करके वापस आ गए. 30 से 40 घंटा की मेहनत के बाद हम पशुपति नाथ कर दर्शन कर पाए.
स्थिति को देखते हुए राखी के त्योहार के दौरान हमने घर में बता दिया था कि हम समय पर वापस नहीं आ पाएंगे. ऐसी स्थिति में नेपाल की स्थानीय महिला सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें राखी बांधी, जो इस खौफनाक सफर में भावुक पल बन गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान हम सरकार के संपर्क में रहे थे. इंटरनेट वह चालू रहा, जिसके चलते परिवार और दोस्तों में संपर्क बना रहा, और सकुशल वापस रायपुर आ पाए.
Social Share

Advertisement