ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • जाति जनगणना पर पीएम मोदी को पत्र लिखे जाने पर सांसद संतोष पांडेय का सवाल, कहा- राहुल गांधी पहले बताएं कि वे किस जाति के हैं?

जाति जनगणना पर पीएम मोदी को पत्र लिखे जाने पर सांसद संतोष पांडेय का सवाल, कहा- राहुल गांधी पहले बताएं कि वे किस जाति के हैं?

21 hours ago
34

रायपुर। जातिगत जनगणना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने पर सांसद संतोष पांडे ने बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी बताएं कि वे किस जाति से हैं? क्या राहुल गांधी पारसी हैं? देश को बताना चाहिए आखिर राहुल और प्रियंका किस जाति के हैं?

वहीं छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों का शोषण करती है. आदिवासियों को अपमानित, जेल भेजने का काम करती है. भूपेश बघेल के कार्यकाल में क्या स्थिति थी, सब जानते है.

बीजेपी के मैराथन बैठक पर सांसद संतोष पांडे का बयान हम अपने शस्त्र को मांजते रहते है. शांति काल में भी बीजेपी युद्ध के लिए तैयार रहती है. अलग-अलग कार्यक्रमों की समीक्षा हो रही है. आने वाले दिनों के लिए कार्यक्रम की रणनीति तय हो रही है.

Social Share

Advertisement