- Home
- Chhattisgarh
- श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
रायपुर 25 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में रमन मंदिर वार्ड, कुम्हार पारा स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन पूर्ण विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

मंदिर समिति अध्यक्ष घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि, इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में श्री उमेश टांक सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना का संपूर्ण विधान पंडित विपिन पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। अनुष्ठान के उपरांत आरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।