ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार

मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार

14 hours ago
30

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था की बदहाली का जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब पुलिस के बजाय लोगों ने स्कोर्पियो कार से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, आज सुबह महासमुंद पासिंग व्हाइट स्कोर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले के नाली में फंस गया, जिसके बाद ड्राइवर घबरा गया और फिर लोगों ने जब शक के आधार पर स्कोर्पियो की तलाशी ली, तो 5 क्विंटल गांजा मिला।

पुलिस ने कार के साथ गांजा किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के साथ ही गांजा को भी जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

खड़े हुए कई सवाल

अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये गांजा राजधानी कैसे पहुंचा ? क्या इसे चेकिंग प्वाइंट पर नहीं रोका गया ? ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Social Share

Advertisement