• Chhattisgarh
  • Kanker Naxal Dump : जवानों को मिली सफलता, जंगल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Kanker Naxal Dump : जवानों को मिली सफलता, जंगल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

2 months ago
42

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. मोरखण्ड़ी जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Kanker Naxal Dump : हथियारों का जखीरा बरामद

कांकेर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में 24 अगस्त को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में जवानों ने सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थान की जांच की. इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का बड़ा डंप मिला. जवानों ने डंप की तलाशी ली तो उसमें हथियार समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौजूद रही.

नक्सली डंप से बरामद सामग्री

  • भारमार बंदूक – 4
  • भारमार बंदूक के बैरल – 3
  • वायरलेस सेट – 1
  • बिजली वायर – 3 बंडल
  • GPS – 1
  • छोटी सोलर प्लेट – 1
  • चार्जर – 1
  • नक्सली साहित्य

बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद किए गए हैं.

सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप बरामद करने को अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है. सर्चिंग अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Social Share

Advertisement