ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

21 hours ago
39

 

आरंग। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आरंग आगमन पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। डॉ. रमन सिंह सद्भावना कांवड़ यात्रा के द्वितीय पड़ाव समोदा में सम्मिलित होकर माँ कौशल्या धाम (चंदखुरी) से निकले कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे।

आरंग स्थित नवीन विश्राम गृह में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान डॉ. रमन सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, पार्षदों और आरंग मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखा, जिनमें मुख्य रूप से नवीन कन्या महाविद्यालय की स्थापना। आरंग रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन द्वारा वार्ड क्रमांक 16 (बैहार) में सर्विस रोड न होने से आमजन को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक सहयोग का आग्रह किया।

इस दौरान गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज जी, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा, नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन,बीजेपी आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, वेद प्रकाश देवांगन, नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले उपस्थित रहे।साथ ही पार्षदगण नरेंद्र लोधी, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, उमाकांत यादव, दिनेश चंद्राकर, नंद कुमार ढीढी, मुरली चंद्राकर, अभिषेक तंबोली, चमन सिन्हा, यशपाल लोधी, दिलीप जलक्षत्री, सुशील जलक्षत्री, नेम साहू, तोषण साहू, नरेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Social Share

Advertisement