• Chhattisgarh
  • सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

3 months ago
115

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा को अब सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन मास मंदिरा का विक्रय भी बंद रहेगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि राज्य अलंकरण में एक पुरस्कार संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर करेंगे। इसके अलावा उनके संदेश को विधानसभा में अंकित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग करेंगे। ये अगले साल फरवरी 2027 तक कार्यक्रम चलेगा।

 

Social Share

Advertisement